बाराती वाहन पर पत्थरबाजी व मारपीट का आरोप

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Jul 2024 11:17 PM

विज्ञापन

वैवाहिक कार्य के बाद वापस जा रहे बाराती वाहन पर पत्थरबाजी व डीजे संचालक के साथ मारपीट का एक मामला प्रकाश में आया है. मामले को ले जमुआ थाना क्षेत्र के मेढो चपरखो निवासी हीरो राम पिता किसुन राम ने जमुआ थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.

विज्ञापन

वैवाहिक कार्य के बाद वापस जा रहे बाराती वाहन पर पत्थरबाजी व डीजे संचालक के साथ मारपीट का एक मामला प्रकाश में आया है. मामले को ले जमुआ थाना क्षेत्र के मेढो चपरखो निवासी हीरो राम पिता किसुन राम ने जमुआ थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. थाना में दिये गये आवेदन के अनुसार 11 जुलाई को हीरो राम की बेटी की शादी थी. नवडीहा ओपी थाना क्षेत्र बधैयडीह गांव से बारात आई थी. वैवाहिक कार्यक्रम के बाद सभी बाराती वापस जा रहे थे. इसी क्रम में दो बाइक में सवार कतिपय लोग बराती वाहन पर पत्थरबाजी करते हुए साथ में चल रहे डीजे वाहन के चालक के साथ मारपीट करने लगे. कहा कि कुछ दिन पूर्व गोतिया सचिन राम पिता मोती राम ने गाली गलौच करते हुए शादी के दौरान हंगामा करने की धमकी दी थी. मामले को ले थाना प्रभारी मणिकांत कुमार ने कहा कि आवेदन मिला है, जांच की जी रही है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola