Giridih News: बेंगाबाद में समारोह में राज्य महामंत्री का सम्मान

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 03 Sep 2025 12:55 AM

विज्ञापन

Giridih News: राज्याध्यक्ष अमर किशोर प्रसाद सिन्हा का भी कर्मियों ने स्वागत किया. मौके पर उपस्थित बीडीओ सुनील कुमार मुर्मू और सीओ अमीर हमजा का भी फूल-माला से अभिनंदन किया गया.

विज्ञापन

झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ के राज्य महामंत्री डॉ मनोज कुमार सिन्हा मंगलवार को बेंगाबाद पहुंचे. बेंगाबाद पहुंचने पर कर्मचारियों ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में समारोह का आयोजन कर उनका भव्य स्वागत किया गया. राज्याध्यक्ष अमर किशोर प्रसाद सिन्हा का भी कर्मियों ने स्वागत किया. मौके पर उपस्थित बीडीओ सुनील कुमार मुर्मू और सीओ अमीर हमजा का भी फूल-माला से अभिनंदन किया गया. राज्याध्यक्ष अमर किशोर प्रसाद सिन्हा ने कहा कि सभी कर्मियों के साथ मिलकर संगठन को मजबूत बनाया जायेगा. मौके पर राजकिशोर साहू, मोबिन अहमद, विजय कुमार, केवल राउत, सुरेंद्र कुमार, ब्रजनंदन चैधरी, सीमा कुमारी, अनुज कुमार, रफीक अंसारी, मीनाक्षी कुमारी सहित कई अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola