Giridih News :डीटीओ ने सरिया व खोरीमहुआ में चलाया विशेष जांच अभियान

Updated at : 14 Mar 2026 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :डीटीओ ने सरिया व खोरीमहुआ में चलाया विशेष जांच अभियान

सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने तथा परिवहन नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) संतोष कुमार के नेतृत्व में सरिया व खोरीमहुआ में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

इस अभियान के तहत मुख्य सड़कों व चौक-चौराहों पर भारी वाहनों की जांच की गई. इस दौरान 12 भारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनसे 1,96,000 जुर्माना वसूला गया. अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने ट्रक, डंपर, ट्रेलर सहित अन्य भारी वाहनों के के पंजीकरण, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गयी.

मोटर वाहन अधिनियम के तहत की गयी कार्रवाई

जिन वाहनों के दस्तावेज अधूरे पाये गये या जो निर्धारित मानकों का पालन नहीं कर रहे थे, उनपर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गयी. जांच के दौरान कई वाहन चालक निर्धारित नियमों का पालन करते हुए पाये गये. जबकि, कुछ वाहनों में ओवरलोडिंग, फिटनेस प्रमाण पत्र की कमी तथा आवश्यक दस्तावेजों नहीं मिले. ऐसे वाहनों से मौके पर ही जुर्माना वसूला गया तथा संबंधित चालकों को भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गयी.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola