अंतरप्रांतीय चेकनाका सील कर की गयी विशेष चेकिंग
Updated at : 01 Jun 2024 1:25 AM (IST)
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में गोड्डा, दुमका व राजमहल सीट पर एक जून को होने वाले मतदान को लेकर झारखंड-बिहार की सीमा पर गिरिडीह पुलिस बुधवाडीह (सरौन) में बने अंतरप्रांतीय चेकनाका को सील कर विशेष चेकिंग की जा रही है.
विज्ञापन
देवरी.
लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में गोड्डा, दुमका व राजमहल सीट पर एक जून को होने वाले मतदान को लेकर झारखंड-बिहार की सीमा पर गिरिडीह पुलिस बुधवाडीह (सरौन) में बने अंतरप्रांतीय चेकनाका को सील कर विशेष चेकिंग की जा रही है. शुक्रवार को देवरी के थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू के नेतृत्व में चेकनाका पर वाहनों की चेकिंग की गयी. थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर सीमा को सील कर वाहनों की जांच की जा रही है. देवघर होकर बिहार के इलाके में जानेवाले बड़े व भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है. शनिवार शाम तक सीमा सील रखी जायेगी. अभियान में एएसआई राधेश्याम चौधरी सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




