Giridih news: बारिश में बही अस्थायी पुल की मिट्टी, आवागमन बाधित

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 14 Sep 2025 1:27 AM

विज्ञापन

Giridih news: ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है. ग्रामीण हरि यादव, प्रकाश यादव, पप्पू कुमार आदि ने बताया कि इससे रास्ते से गुजरने वाले स्कूली बच्चों को काफी कठिनाई हो रही है.

विज्ञापन

तिसरी प्रखंड के पिपरटांड़ का पुल हाल ही में हुई भारी बारिश में पूरी तरह से ध्वस्त हो गया था. पुल टूटने के बाद लगभग 10 गांव के लोगों का आवागमन पूर्ण रूप से बाधित हो गया है. ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से पुल पर कच्ची मिट्टी डालकर अस्थायी रास्ता बनाया था. इधर, दो दिन पहले हुई बारिश से मिट्टी पूरी तरह बह गयी. इससे आवागमन बाधित हो गया है. इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है. ग्रामीण हरि यादव, प्रकाश यादव, पप्पू कुमार आदि ने बताया कि इससे रास्ते से गुजरने वाले स्कूली बच्चों को काफी कठिनाई हो रही है. मरीजों और बुजुर्गों का आना-जाना मुश्किल हो गया है. आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि सूचना के बाद भी अधिकारियों ने पुल की मरम्मत या पुनर्निर्माण की कोई पहल नहीं की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola