Giridih News :करम डाली विसर्जित कर लौट रही प्रेमिका की मांग में डाला सिंदूर, ग्रामीणों ने करायी शादी

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News: बेंगाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. करम डाली प्रवाहित कर तालाब से निकल रही एक युवती की मांग में गांव के ही एक युवक ने सिंदूर डाल दिया. युवती की मांग में सिंदूर डालने के बाद आसपास के लोग भड़क गये. विरोध करते हुए युवक को कब्जे में कर लिया.

विज्ञापन

बेंगाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. करम डाली प्रवाहित कर तालाब से निकल रही एक युवती की मांग में गांव के ही एक युवक ने सिंदूर डाल दिया. युवती की मांग में सिंदूर डालने के बाद आसपास के लोग भड़क गये. विरोध करते हुए युवक को कब्जे में कर लिया. इधर मामले की जानकारी मिलने के बाद और भी ग्रामीण वहां जमा हो गये और दोनों की शादी की बात चलने लगी. मौके पर पहुंचे युवक के परिजनों ने इसपर आपत्ति जतायी. इधर लड़की की सहमति को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दोनों की शादी करवा दी गयी. घटना की जानकारी बेंगाबाद पुलिस को भी दी गयी.

युवती के पिता के पास नौकरी करता था युवक, इसी दौरान दोनों के बीच बढ़ी करीबी

बताया जाता है कि युवक युवती के पिता के पास डेकोरेशन बनाने में हेल्पर का काम करता था. युवती के घर आने जाने के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध गहरा गया. करमा पर्व के मौके पर युवती अन्य युवतियों व महिलाओं के साथ करम पूजा संपन्न होने के बाद तालाब में डाली को प्रवाहित करने गयी थी. तालाब से निकलने के दौरान वहां मौजूद उक्त युवक ने उसकी मांग में सिंदूर डाल दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola