Giridih News :मांझी परगना सुसार बैसी व सिदो-कान्हू संथाल जुवान गांवता का सेमिनार

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :गांडेय प्रखंड क्षेत्र की फुलची पंचायत अंतर्गत एसएचजी प्रशिक्षण भवन जोधपुर में मांझी परगना सुसार बैसी व सिदो-कान्हू संथाल जुवान गांवता प्रखंड इकाई के बैनर तले सेमीनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सर्वप्रथम राज्यसभा सदस्य दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य सुधार के लिए मारांग बुरु से प्रार्थना की गयी.

विज्ञापन

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ के लिए की प्रार्थना

29 गिरिडीह113-कार्यक्रम में शामिल मांझी परगना सुसार बैसी व सिदो-कान्हू संथाल जुवान गांवता के पदाधिकारी.

गांडेय. प्रखंड क्षेत्र के फुलची पंचायत अंतर्गत एसएचजी प्रशिक्षण भवन जोधपुर में मांझी परगना सुसार बैसी व सिदो-कान्हू संथाल जुवान गांवता प्रखंड इकाई के बैनर तले सेमीनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सर्वप्रथम राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य सुधार के लिए मरांग बुरु से प्रार्थना की गयी. कार्यक्रम में वक्ताओं ने पूर्वजों के आंदोलन स्वरुप बने सीएनटी एक्ट और एसपीटी एक्ट के प्रावधानों को सख्ती से लागू कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की. पूर्व जिला परिषद सदस्य हीरालाल मुर्मू ने कहा कि आदिवासी समाज के युवा शिक्षा, स्वरोजगार के साथ साथ समाज के पिछड़े लोगों को सहयोग देकर सहारा दें, ताकि समाज में कोई भी बेसहारा ना रहे. कार्यक्रम को मुखिया संघ के अध्यक्ष दशरथ किस्कू, शिक्षक सह समाजसेवी नंदलाल मुर्मु, एमानवेल मरांडी, शिवाजी मुर्मू, परगनैत जीतलाल मरांडी, रुबीलाल मुर्मू, महालाल हेंंब्रम, प्रदीप मुर्मू, रमेश मुर्मू, दुबेश सोरेन, अजीत सोरेन, सुखदेव किस्कू, मांझी बाबा जालेश्वर टुडू, जगजीवन हेंब्रम, मिहिलाल हेंब्रम, संतोष बेसरा, शंभु हांसदा, नवयुवक विनोद हांसदा, मंगल सोरेन, देवचंद बास्के, बिरजू मुर्मू, बबलू मरांडी, सुरेश मुर्मू, मनोज मुर्मू, बाबुराम हेंब्रम, अरविंद टुडू आदि ने भी संबोधित किया. मंच का संचालन बालेश्वर हांसदा और बाबू शिबू ने किया. सदस्य टेकलाल मुर्मू, सुरेश मुर्मू, छोंदोलाल सोरेन, संतोष बास्के,अरविंद हेंंब्रम, सीताराम टुडू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola