Giridih News :माहुरी महिला समिति के सावन महोत्सव में महिलाओं व बच्चों ने की मस्ती

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :माहुरी महिला समिति गिरिडीह के बैनर तले रविवार की रात सावन मिलन महोत्सव मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने किया. महोत्सव की शुरुआत मां मथुरासिनी वंदना व गणेश वंदना से हुई.

विज्ञापन

माहुरी महिला समिति गिरिडीह के बैनर तले रविवार की रात सावन मिलन महोत्सव मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन माहुरी महामंडल के महामंत्री उमाचरण पहाड़ी ,उपाध्यक्ष रश्मि गुप्ता, राजेंद्र तर्वे, प्रकाश सेठ, उप धर्म संचार मंत्री मनीष कपिश्वे, संगठन मंत्री प्रदीप बरबिघैया, शिक्षा मंत्री रेणु गुप्ता व उमेश कंधवे ने किया. महोत्सव की शुरुआत मां मथुरासिनी वंदना व गणेश वंदना से हुई. बच्चों व महिलाओं के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम, सावन क्वीन, क्विज व मेहंदी कंपीटिशन हुआ. समारोह में स्वादिष्ट व्यंजनों, कपड़ों, राखी आदि स्टॉल लगाये गये थे. बच्चों ने झूले का आनंद लिया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में महिला समिति की अध्यक्ष सुमन भदानी, सचिव मुक्ता कुमारी, उपाध्यक्ष कंचन गुप्ता, धर्म संचार मंत्री उमागुप्ता, उपाध्यक्ष मीना गुप्ता, सचिव प्रतिमा सेठ, शिक्षा मंत्री दीपा गुप्ता, सोनाली तरवे, अंजू गुप्ता, सुनीता सेठ, श्वेता गुप्ता, श्वेता बडगवे, रूपा गुप्ता, शिखा गुप्ता, रजनी देवी, मीडिया प्रभारी सोनी देवी कंधवे आदि का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola