Giridih News :बरनवाल महिला समिति के सावन महोत्सव में महिलाओं का धमाल

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :बरनवाल महिला समिति गिरिडीह ने बरनवाल सेवा सदन में शनिवार को सावन मेला महोत्सव पारंपरिक और उत्साह के साथ मनाया. इसमें काफी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित थीं. महोत्सव की शुरुआत समिति की अध्यक्षा ललिता बरनवाल तथा कार्यकारिणी सदस्य ने महाराजा अहिबरन की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर की.

विज्ञापन

बरनवाल महिला समिति गिरिडीह ने बरनवाल सेवा सदन में शनिवार को सावन मेला महोत्सव पारंपरिक और उत्साह के साथ मनाया. इसमें काफी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित थीं. महोत्सव की शुरुआत समिति की अध्यक्षा ललिता बरनवाल तथा कार्यकारिणी सदस्य ने महाराजा अहिबरन की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर की. समिति की सदस्य रेणु बरनवाल ने गणेश वंदना पर नृत्य किया. सरिता बरनवाल, अनीता बरनवाल, निशा बरनवाल तथा समाज की अन्य महिलाओं ने अपने नृत्य से उपस्थित लोगों को मन मोह लिया. राधा-कृष्ण की जोड़ी आकर्षण का केंद्र रही. इस दौरान एक लकी ड्रॉ भी निकाला गया. क्विज में विजयी महिलाओं को कई आकर्षक पुरस्कार दिये गये. महिलाओं ने एक-दूसरे को सावन की बधाई दी.

सांस्कृतिक विरासत सहजने का प्रयास

महिला समिति की अध्यक्ष ने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं है, बल्कि यह आपसी जुड़ाव और अपनी सांस्कृतिक विरासत को और सशक्त करना है. उन्होंने महिलाओं से अपील की कि इस सावन को सिर्फ झूलों और गीतों तक सीमित न रख इसे नारी शक्ति के उत्सव के रूप में मनायें. महोत्सव को सफल बनाने में सीमा बरनवाल, ज्योति बरनवाल, सुनीता बरनवाल, सोनी बरनवाल, कविता बरनवाल, रिंकी बरनवाल, नीलू बरनवाल, रंजीता बरनवाल, रेखा बरनवाल, रश्मि बरनवाल, किरण बरनवाल, शकुंतला बरनवाल तथा समाज सहित समाज की अन्य महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola