ePaper

Giridih News :चौथी बार झामुमो के गिरिडीह जिलाध्यक्ष बने संजय सिंह

Updated at : 05 Apr 2025 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :चौथी बार झामुमो के गिरिडीह जिलाध्यक्ष बने संजय सिंह

Giridih News :झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने झारखंड मुक्ति मोर्चा गिरिडीह जिला समिति की घोषणा कर दी है. झामुमो जिला समिति में कई नये चेहरे और पुराने चेहरे शामिल हैं. संगठन ने एक बार पुन: संजय सिंह पर विश्वास जताते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष पद की कमान सौंपी है.

विज्ञापन

जिला समिति में कई नये और पुराने चेहरे शामिल

झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने झारखंड मुक्ति मोर्चा गिरिडीह जिला समिति की घोषणा कर दी है. झामुमो जिला समिति में कई नये चेहरे और पुराने चेहरे शामिल हैं. संगठन ने एक बार पुन: संजय सिंह पर विश्वास जताते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष पद की कमान सौंपी है. इसके साथ ही संजय सिंह ने चौथी बार झामुमो जिलाध्यक्ष बनकर रिकॉर्ड कायम किया है. श्री सिंह वर्ष 2014 में पहली बार जिलाध्यक्ष बने थे. तब से लेकर अब तक वह लगातार चौथी बार जिलाध्यक्ष बने हैं. श्री सिंह के पुन: जिलाध्यक्ष बनने पर झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है. उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. झामुमो जिला समिति में संजय सिंह को जिलाध्यक्ष, गोपिन मुर्मू, काजी बरकत अली, अजीत कुमार एवं शहनवाज अंसारी को उपाध्यक्ष, महालाल सोरेन को सचिव, डेगनारायण महतो, हरिलाल मरांडी व दिलीप मंडल को संगठन सचिव, युवराज महतो व नसीर मुखिया को सह सचिव, सुमित कुमार कोषाध्यक्ष बनाया गया है.

बता दें कि इससे पूर्व भी संजय सिंह जिलाध्यक्ष एवं महालाल सोरेन सचिव थे. इन दोनों के बीच काफी अच्छा तालमेल रहा है. बतौर जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने झामुमो का एक मजबूत कुनबा ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्र में खड़ा किया है.

जिले में संगठन को किया जायेगा और सशक्त : संजय सिंह

झामुमो का पुन: जिलाध्यक्ष बनने पर संजय सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए झामुमो केंद्रीय नेतृत्व एवं नगर विकास मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के प्रति आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पार्टी संगठन निरंतर आगे बढ़ रहा है. कहा कि जिले में संगठन को और सशक्त किया जायेगा.

झामुमो की गिरिडीह नगर व प्रखंड कमेटियों की भी हुई घोषणा

गिरिडीह महानगर समिति में राकेश कुमार रॉकी अध्यक्ष, विजय बेसरा, मो. जाकिर, मुमताज आलम, ब्रजमोहन तुरी व नौशाद अहमद चांद उपाध्यक्ष, सन्नी राईन सचिव, संजीत कुमार, मो. नसीम व अब्दुल सत्तार संगठन सचिव व हरिमोहन कंधवे कोषाध्यक्ष बनाये गये हैं. गिरिडीह पूर्वी प्रखंड में प्रधान मुर्मू अध्यक्ष, प्रकाश यादव, विकास तिवारी, सुनील कुमार दास व फैयाजुद्दीन उपाध्यक्ष, मो. सरफुद्दीन सचिव, मो. सिराज, जीतन सोरेन व उमाचरण दास संगठन सचिव व सतीश राम को कोषाध्यक्ष, गिरिडीह पश्चिमी में अनवर अंसारी अध्यक्ष, अशोक सोरेन, मुरलीधर यादव, सरफराज अंसारी व मनोज मंडल उपाध्यक्ष, विनोद सोरेन सचिव, चुड़का हांसदा, मो निसार, रवींद्र वर्मा संगठन सचिव व वासुदेव रविदास को कोषाध्यक्ष, पीरटांड़ प्रखंड समिति में बिरजू मरांडी अध्यक्ष, कर्मवीर पंडा, ताहिर हुसैन, राहुल दास, शेखर महतो व अशोक हेंब्रम उपाध्यक्ष, मो अख्तर अंसारी सचिव, अमित चंद्रवंशी, बैजनाथ महतो, सुरेश हेंब्रम व रसिकलाल टुडू को संगठन सचिव व अंबिका राय कोषाध्यक्ष, डुमरी में राजकुमार महतो अध्यक्ष, खुर्शीद आलम, मोहन सोरेन, मृत्युंजय जायसवाल, पंकज कुमार महतो व उपेंद्र महतो उपाध्यक्ष, सरफुद्दीन अंसारी को सचिव, मिंटू बास्के, प्रयाग मंडल व चंदेश्वर महतो संगठन सचिव, संजय वर्मा कोषाध्यक्ष, बगोदर में बंधन महतो अध्यक्ष, मो. अनवर अंसारी व जीवन बेसरा उपाध्यक्ष, मो शकिर अंसारी सचिव, मो शहनवाज अंसारी संगठन सचिव व मन्नू प्रसाद साहू कोषाध्यक्ष, सरिया में अशोक मंडल अध्यक्ष, मनी मंडल, मो ग्यासुद्दीन अंसारी व रफीक अंसारी उपाध्यक्ष, सिकंदर अंसारी सचिव, गिरधारी पासवान संगठन सचिव व विजय मंडल कोषाध्यक्ष, बिरनी में मजीदअंसारी अध्यक्ष, मोहन पासवान, मनोज चंद्रवंशी, इंद्रदेव सिंह, चिंतामणि मंडल व नारायण यादव उपाध्यक्ष, कृष्ण मुरारी प्रसाद सचिव, असगर अंसारी, रूपेश कुमार व फागू मांझी संगठन सचिव, बहादुर कुशवाहा कोषाध्यक्ष, गावां में अजय सिंह अध्यक्ष, दिलीप दास व जयनाथ टुडू उपाध्यक्ष, मंसूर आलम सचिव, मो वहाबुद्दीन व अनवर अंसारी संगठन सचिव व एजाज अहमद कोषाध्यक्ष, तिसरी में रिंकू वर्णवाल अध्यक्ष, अनवर अंसारी, लक्ष्मी वर्मा व उमेश राम उपाध्यक्ष, मैथ्यूज हेंब्रम सचिव, उपेंद्र साव संगठन सचिव, मनोज यादव कोषाध्यक्ष, धनवार में निरंजन सिंह अध्यक्ष, भुनेश्वर साह उपाध्यक्ष, सिराज अंसारी सचिव, मो इश्तियाक संगठन सचिव व हीरालाल दास कोषाध्यक्ष, गांडेय में चांदमल मरांडी को अध्यक्ष, मो अब्दुल हाफिज, अरुण पाठक, मो जाकिर, सनातन चौड़े व मो मकसूद उपाध्यक्ष, शब्बीर अंसारी सचिव, हीरालाल टुडू, मो मुख्तार, दीपक तुरी व प्रेमचंद मुर्मू संगठन सचिव व नवीन प्रसाद वर्मा कोषाध्यक्ष, बेंगाबाद में नुनूराम किस्कू अध्यक्ष, मो इनामुल हक, शिबू मुर्मू, अमर कुमार दास, चंद्रकांत मंडल व सुरेश सिंह उपाध्यक्ष, खुर्शीद हाड़ी सचिव, सुरेंद्र सोरेन, वाहिद खां व शिवशंकर मंडल संगठन सचिव व राजेश दास कोषाध्यक्ष, जमुआ में रंजीत राम अध्यक्ष, कामदेव चौधरी, मुकेश रजक, नरेश राय, शाकिर अंसारी व केदार यादव उपाध्यक्ष, रोजन अंसारी सचिव, हरिहर तुरी, मंसूर अंसारी व सुरेश यादव संगठन सचिव व विजय वर्मा कोषाध्यक्ष, देवरी में मुजाहीद अंसारी अध्यक्ष, बमभोला सिंह, श्यामलाल मुर्मू, कैलाश यादव व पौलुष हांसदा उपाध्यक्ष, रघु मरांडी सचिव, नरेश महथा, टुकलाल हाजरा संगठन सचिव, व्यास राय कोषाध्यक्ष तथा बड़की सरैया नपं में राजेश मंडल अध्यक्ष, संजय शर्मा उपाध्यक्ष, चंदन मंडल सचिव, सचिन साव व सौरभ मोदी संगठन सचिव एवं विकास कुमार कोषाध्यक्ष बनाये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola