Giridih News :बगोदर क्षेत्र होकर विष्णुगढ़ में हो रही बालू डंपिंग

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बराकर नदी से बालू की अवैध रूप से ढुलाई बगोदर-सरिया रोड़ होते हुए हो रहा है. ढुलाई रात 10 बजे से शुरू होकर सुबह तक होती है. कार्रवाई नहीं होने से अवैध कारोबारियों का मनोबल बढ़ा हुआ है.

विज्ञापन

बराकर नदी से बालू की अवैध रूप से ढुलाई बगोदर-सरिया रोड़ होते हुए हो रहा है. ढुलाई रात 10 बजे से शुरू होकर सुबह तक होती है. इस दौरान बगोदर के रास्ते बालू 100-200 लदे ट्रैक्टर गुजरते हैं. क्षमता से अधिक बालू लेकर ट्रैक्टर क्षेत्र से गुजरते हैं. प्रशासन से कार्रवाई नहीं होने पर अवैध धंधेबाजों का मनोबल बढ़ा हुआ है. स्थानीय धंधेबाज मनमाने दाम पर बालू बेच रहे हैं. वहीं, हजारीबाग जिले के बरकट्ठा व विष्णुगढ़ भेजा जा रहा है. इस धंधे से जुड़े एक युवक ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में बालू को डंप किया जा रहा रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों में पक्की सड़कों के किनारे बालू को डंप कर सप्ताह में एक बार डंपर से बालू बिहार भी भेज दिया जाता है.

अवैध कारोबारियों पर होगी कार्रवाई : सीओ

बगोदर के सीओ मुरारी नायक ने कहा कि बगोदर पुलिस के सहयोग से बालू की हो रही अवैध तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola