Giridih News :एग्रोटेक किसान मेला में गांडेय की कृषक रुपनी हुई सम्मानित
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 15 Mar 2026 11:04 PM
Giridih News :14 मार्च शनिवार को रांची में संपन्न एग्रोटेक किसान मेला-2026 में गांडेय की कृषक रुपनी टुडू को राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सम्मानित किया है. जानकारी के अनुसार प्रखंड के उदयपुर पंचायत की रुपनी टुडू केवीके व अभिव्यक्ति फाउंडेशन से प्रशिक्षित है.
इस बाबत अभिव्यक्ति फाउंडेशन के फील्ड ऑफिसर भीम सिंह ने बताया कि उदयपुर पंचायत के महेशमुंडी की निवासी रूपनी टुडू सशक्त व प्रगतिशील महिला किसान है. वह दो वर्ष से अपनी एक एकड़ जमीन पर प्राकृतिक खेती कर रही है. वह अपने खेत में वर्मी पोस्ट, जीवामृत, नीमास्त्र व ब्रह्मास्त्र का उपयोग करती है.
कृषि विज्ञान केंद्र में लिया प्रशिक्षण
कहा कि अभिव्यक्ति फाउंडेशन ने उन्हें खेती करने हेतु प्रेरित किया एवं प्रशिक्षण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र भेजा. कहा कि केवीके के मुख्य वैज्ञानिक डॉ सुनीता व डॉ संजय साथी ने उन्हें प्राकृतिक कृषि के लिए प्रेरित किया. इधर, एग्रोटेक किसान मेला में अन्य कृषकों के साथ पहुंची उदयपुर की मुखिया अनीता मरांडी, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक सोरेन, वार्ड सदस्य साधोरी हांसदा, जीवन किस्कू, सुकमानी, रासमुनि, वीरालाल, मधुकर कुमार, नीरो यादव, मनोज कुमार, भीम सिंह, सुभानकर, डॉ प्रमोद कुमार आदि ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










