Giridih News :आरपीएफ ने चलाया चेकिंग अभियान, 10 पकड़ाये

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने चेकिंग अभियान चलाया. इसका नेतृत्व उप निरीक्षक लखनदेव सिंह कर रहे थे.

विज्ञापन

हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने चेकिंग अभियान चलाया. इसका नेतृत्व उप निरीक्षक लखनदेव सिंह कर रहे थे. बताया कि हजारीबाग रोड के निरीक्षक प्रभारी विश्वनाथ कुमार के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया. इसमें छह व्यक्ति अनधिकृत रूप से नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने के आरोप में पकड़ाये. वाहन खड़ा करने से रेल यात्रियों को आवागमन में असुविधा हो रही थी. वहीं, गया-आसनसोल मेमू एक्सप्रेस की महिला बोगी में सफर करने के आरोप में चार पुरुष यात्री धराए. पकड़े गये सभी 10 लोगों को रेलवे दंडाधिकारी धनबाद के समक्ष ऑनलाइन प्रस्तुत किया गया. दंडाधिकारी से निर्धारित जुर्माना की राशि वसूलने के बाद सभी को छोड़ दिया गया. सभी को दुबारा ऐसी गलती नहीं करने की हिदायत दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola