Giridih News :समय पर करें घाटों को दुरुस्त : सुदिव्य

Giridih News :आगामी 22 मार्च से शुरू होने वाले लोक आस्था के महापर्व चैती छठ को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गयी है. इसी कड़ी में रविवार को झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने शहर के छठ घाटों का निरीक्षण किया.
निरीक्षण के बाद नगर विकास मंत्री ने बताया कि सभी छठ घाटों का सौंदर्यीकरण, गेट निर्माण, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, अर्घ्य के लिए जलार्पण की व्यवस्था निगम कर रहा है. उन्होंने कहा कि घाटों में व्यवस्थागत कमी को अविलंब पूरा करने का निर्देश नगर निगम को दिया गया है. घाटों की साफ-सफाई को लेकर पर्याप्त संख्या में मजदूरों को लगाया गया है. घाटों तक पहुंचने वाली सड़क व प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है. कहा कि घाटों की साफ-सफाई देखी जा रही कमी पर काम किया जा रहा है. निरीक्षण से पहले परिसदन में मंत्री की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. मौके पर कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे.
ये थे उपस्थित
ठक में मंत्री के अलावे मेयर प्रमिला मेहरा, झामुमो जिलाध्यक्ष सह जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष संजय सिंह, एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक, सहायक आयुक्त अशोक हांसदा, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, डीएसपी नीरज कुमार सिंह, राकेश कुमार राॅकी, टुन्ना सिंह, मोनू सिंह, अभय सिंह समेत नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो एवं पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार, अर्बन प्लानर मंजूर आलम आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




