Giridih News :बिजली विभाग ने बीच सड़क से हटाया बिजली पोल, राहत

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :सरिया प्रखंड की अमनारी पंचायत के कोरियाटांड़ गांव में विद्यालय व चौढ़ीबाद मंदिर के समीप मुख्य सड़क के बीच खड़े बिजली के पोल को हटा दिया. इससे लोगों ने राहत की सांस ली है.

विज्ञापन

सरिया प्रखंड की अमनारी पंचायत के कोरियाटांड़ गांव में विद्यालय व चौढ़ीबाद मंदिर के समीप मुख्य सड़क के बीच खड़े बिजली के पोल को हटा दिया. इससे लोगों ने राहत की सांस ली. बता दें कि वर्षों पूर्व निर्माण के दौरान बिजली का एक पोल सड़क के बीच हो गया था. यह न केवल पंचायतवासियों के लिए, बल्कि रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था. कई दुर्घटनाएं भी हो चुकीं थीं. मुखिया अजय यादव ने पंचायत स्तर से कई बार पोल हटवाने का प्रयास किया. सूचना मिलने पर बगोदर विधायक नागेंद्र महतो पहल की. उन्होंने बिजली विभाग अधिकारियों तत्काल पोल शिफ्ट करने की बात कही. इसके बाद विभाग की टीम गांव पहुंची और पोल शिफ्ट कर दिया. ग्रामीणों ने विधायक व बिजली विभाग के अधिकारियों के प्रति आभार जताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola