Giridih News :ईद, सरहुल व रामनवमी पर अलर्ट रहने का निर्देश

Updated at : 14 Mar 2026 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :ईद, सरहुल व रामनवमी पर अलर्ट रहने का निर्देश

Giridih News :अपराध नियंत्रण को लेकर शनिवार को एसपी कार्यालय स्थित सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी शनिवार को हुई. गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ बिमल कुमार ने की. बैठक में जिले के सभी एसडीपीओ, डीएसपी, इंस्पेक्टर, थाना व ओपी प्रभारी शामिल हुए.

विज्ञापन

अपराध गोष्ठी के दौरान एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में लंबित कांडों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाये. उन्होंने लंबित वारंट व कुर्की के मामलों में तेजी लाने, पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन से संबंधित लंबित आवेदनों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने तथा माननीय न्यायालय से संबंधित सभी कार्यों का ससमय निष्पादन करने की बात कही. एसपी ने विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों व आम जनता से मिलने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने पर जोर दिया.

पुलिस की कार्यप्रणाली का सीधा प्रभाव जनता के भरोसे पर पड़ता है

एसपी ने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली का सीधा प्रभाव जनता के भरोसे पर पड़ता है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बैठक में ईद, सरहुल व रामनवमी को लेकर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा तैयारियों की भी समीक्षा की गयी. एसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में शांति समिति के साथ समन्वय बनाकर रखने, संवेदनशील स्थलों की पहचान कर अतिरिक्त सतर्कता बरतने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया. कहा कि पर्व-त्योहारों के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल बनाये रखना पुलिस की जिम्मेदारी है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola