Giridih News :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरायी, रांची के युवक की मौत, चालक गंभीर

Updated at : 19 Mar 2026 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरायी, रांची के युवक की मौत, चालक गंभीर

Giridih News :मधुबन थानांतर्गत डुमरी-गिरिडीह पथ पर लटकटो पिकेट के समीप गुरुवार को गिरिडीह से डुमरी की ओर आ रही एक तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू होकर पेड़ से जा टकरायी. दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में कार सवार रांची निवासी रवि कुमार (42) की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं, चालक राजेश कुमार (45) गंभीर रूप से घायल हो गया. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरायी, रांची के युवक की मौत, चालक गंभीर

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को वाहन से निकालकर इलाज के लिए डुमरी अस्पताल पहुंचायी. अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर ने रवि कुमार को मृत घोषित कर दिया. घायल राजेश कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है. हादसा संभवतः तेज गति और वाहन पर नियंत्रण खोने के कारण हुआ. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola