Giridih News :जेपीएल 2026 की ट्रॉफी के साथ शहर भ्रमण पर निकली रांची टाइटंस टीम
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 07 Jun 2026 10:25 PM
जेपीएल 2026 टी-20 की चमचमाती ट्रॉफी रविवार को गिरिडीह पहुंची. ट्रॉफी के साथ रांची टाइटंस के खिलाड़ी और टीम ऑनर सलूजा गोल्ड ने शहर का भ्रमण कर क्रिकेट का माहौल बना दिया.
रविवार को दोपहर 3. 30 बजे ट्रॉफी शहर भ्रमण पर निकली. यात्रा सलूजा गोल्ड कार्यालय से निकली. खिलाड़ियों के साथ ट्रॉफी पूरे शहर में घुमायी गयी. यात्रा को एसपी डॉ बिमल कुमार, मेयर प्रमिला मेहरा और डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. सलूजा गोल्ड के अमरजीत सिंह सलूजा और सतविंदर सिंह सलूजा भी मौजूद थे. टीम ऑनर अमरजीत सिंह सलूजा ने कहा कि क्रिकेट की खुमारी पूरे देश में है. झारखंड में जेपीएल टी-20 से नयी शुरुआत हुई है. छह टीमों के टूर्नामेंट में रांची टाइटंस की ऑनरशिप गिरिडीह की सलूजा गोल्ड के पास है. उद्देश्य गांव-गांव तक क्रिकेट पहुंचाना है. रांची टाइटंस का दूसरा घर गिरिडीह है. लोगों से प्यार लुटाने की अपील की. वहीं एसपी, मेयर व डिप्टी मेयर ने भी इसे एक बेहतर और यादगार पल बताते हुए टीम को जीत के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि इस टूर्नामेंट में रांची टाइटंस की टीम शानदार प्रदर्शन कर पूरे राज्य का नाम रौशन करेगी.
टीम में शामिल खिलाड़ी
कप्तान ऑलराउंडर राजनदीप सिंह, उपकप्तान शिखर मोहन के अलाव आयुष भारद्वाज, सत्या सेतु, यश भगत, कुमार अंकित, श्रेष्ठ, युवराज सिंह, ओम सिंह, आर्यन हूदा, सचिन यादव, युवराज कुमार, मुकेश सिंह, प्रिंस मुर्मू, जतीन पांडेय, सौरभ सरकार, प्रेम कुमार चौरसिया, इशान ओम आदि शामिल हैं. मौके पर तरणजीत सिंह सलूजा, कोच रतन कुमार, कौशल किशोर सिंह, टीम मैनेजर रजनीश सहाय मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










