Giridih News :पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है राजदहधाम

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 31 Dec 2025 11:12 PM

विज्ञापन

Giridih News :नववर्ष के उपलक्ष्य में एक जनवरी को सरिया के विभिन्न पिकनिक तथा पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है, जहां लोग अपने परिवार व मित्रों के साथ पिकनिक करते हैं. पर्यटकों को लुभाने के लिए प्राकृतिक सौंदर्यता से भरपूर राजदहधाम तैयार है.

विज्ञापन

राजदहधाम में लोग पवित्र उत्तरवाहिनी बराकर नदी में स्नान कर अपने आराध्य देव महादेव, सूर्य नारायण, जगन्नाथ स्वामी, पार्वती मां, हनुमान जी सहित विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिरों में पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे. इसके बाद वन विभाग द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से बनाये गये नेचर पार्क का आनंद लेंगे व वन की सैर करेंगे. कल-कल बहती बराकर नदी के किनारे सफेद चादर सी बिछी बालू पर खेलकर आनंदित होंगे.

तपस्वी मौनी बाबा राजदहधाम समिति ने पूरी की तैयारी

पर्यटकों की सुविधा के लिए तपस्वी मौनी बाबा राजदहधाम समिति ने पूरी तैयारी की जा चुकी है. समिति के अध्यक्ष सुरेश भारती व सचिव राजकुमार वर्मा ने बताया कि मंदिर परिसर की साफ-सफाई की गयी है. प्रकाश की भी व्यवस्था की गयी है. संभावित भीड़ को देखते हुए पर्याप्त वॉलंटियर्स नियुक्त किये गये हैं. समिति के सदस्यों ने सैलानियों से निवेदन किया है कि राजदहधाम की मर्यादा को बचाते हुए वे वनभोज का आनंद लें. राजदहधाम सीमा क्षेत्र में सात्विक आहार पर ध्यान दें. स्वच्छता की दृष्टि से विभिन्न खाद्य वस्तुओं को उपयोग के बाद जहां-तहां रैपर तथा प्लास्टिक के गिलास आदि ना फेकें. राजदहधाम की स्वच्छता के लिए समिति का सहयोग करें.

हुड़दंगियों पर होगी कार्रवाई

वहीं, एसडीपीओ धनंजय राम ने संभावित भीड़ को देखते हुए पर्यटकों से आग्रह किया है कि नये साल की शुरुआत खुश होकर करें. हुडदंग नहीं मचायें. पुलिस की हुड़दंगियों पर नजर रहेगी. सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से राजदहधाम में पर्याप्त पुलिस की व्यवस्था की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola