ePaper

बगोदर के कनक होटल में छापा, आपत्तिजनक हालत में मिले 16 युवक-युवती

Updated at : 06 Jul 2024 11:24 PM (IST)
विज्ञापन
बगोदर के कनक होटल में छापा, आपत्तिजनक हालत में मिले 16 युवक-युवती

बगोदर में जीटी रोड पर झरी पुल के समीप स्थित कनक होटल में बगोदर पुलिस ने शनिवार को छापेमारी की. इस दौरान बगोदर पुलिस ने होटल के विभिन्न कमरे से 16 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा.

विज्ञापन

जीटी रोड पर झरी पुल के समीप स्थित कनक होटल में अनैतिक कार्य होने की एसडीपीओ की मिली थी सूचना

पकड़े गये युवक-युवती डुमरी, सरिया, हेसला, विष्णुगढ़, बक्सपुरा, गोमिया क्षेत्र के हैं रहनेवाले

होटल की संचालिका हिरासत में, होटल का एक हिस्सा सील

बगोदर.

बगोदर में जीटी रोड पर झरी पुल के समीप स्थित कनक होटल में बगोदर पुलिस ने शनिवार को छापेमारी की. इस दौरान बगोदर पुलिस ने होटल के विभिन्न कमरे से 16 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा. पुलिस ने होटल की संचालिका को हिरासत में ले लिया है. वहीं होटल का एक हिस्सा सील कर दिया गया है. पकड़े गये युवक-युवती डुमरी, सरिया, हेसला, विष्णुगढ़, बक्सपुरा और गोमिया क्षेत्र के रहनेवाले हैं. छापेमारी का नेतृत्व कर रहे बगोदर-सरिया के एसडीपीओ धनंजय कुमार राम ने बताया कि सूचना मिली थी कि कनक होटल में लंबे समय से अनैतिक कार्य चल रहा है. सूचना को सत्यापित करने के लिए वह स्वयं होटल में पहुंचे और बगोदर पुलिस को सूचना दी. बगोदर पुलिस ने होटल के विभिन्न कमरों की तलाशी ली. ग्राउंड फ्लोर के कई कमरों से आठ जोड़ों को पकड़ा गया. सभी आपत्तिजनक स्थिति में थे. सभी को पुलिस वैन से बगोदर थाना लाया गया. होटल की संचालिका को भी हिरासत में लिया गया है. युवक-युवतियों से पूछताछ की जा रही है. एसडीपीओ ने कहा कि होटल के एक हिस्से को सील कर दिया गया है.

होटल से आपत्तिजनक सामान भी बरामद : बगोदर थाना प्रभारी सुख सागर सिंह चौधरी ने बताया कि होटल से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए हैं. युवक-युवती का एक-दूसरे से संबंध व अन्य बातों की जानकारी ली जा रही है. होटल की संचालिका से भी पूछताछ हो रही है. युवक-युवतियों में कुछ छात्र-छात्राएं शामिल हैं. उन्होंने कहा कि झरी पुल के समीप के उस होटल में खाने-पीने की आड़ में कमरों को किराया में लगाया जाता है. होटल में अनैतिक कार्य होने की शिकायत स्थानीय लोग लगातार कर रहे थे. इसके बाद कार्रवाई की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola