Giridih News :दलांगी लेबरा में रूट विवाद को ले नहीं निकला जुलूस

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :बिरनी प्रखंड के दलांगी लेबरा गांव में रामनवमी पर निकलने वाला जुलूस को रविवार को नहीं निकला. लेबरा के ग्रामीणों ने अपने हाथों में काली पट्टी बांधकर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया. शाम में रोड जाम भी कर दिया.

विज्ञापन

बिरनी प्रखंड के दलांगी लेबरा गांव में रामनवमी पर निकलने वाला जुलूस को रविवार को नहीं निकला. लेबरा के ग्रामीणों ने अपने हाथों में काली पट्टी बांधकर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया. ग्रामीण कोलेश्वर पासवान, दिनेश गोप, बबलू यादव, द्वारिका राणा, केदार राम, राजू राणा, अशोक कुमार गुप्ता आदि ने बताया कि पूर्व में जैसे-तैसे झंडा जुलूस को निकाला जाता था, लेकिन अब जगह-जगह पर घर व बाउंड्रीवाल बन गया है. इसके कारण झंडा जुलूस को ले जाने में दिक्कत होने लगी. इसको लेकर तीन वर्षों से प्रशासन से सर्वे सरकारी पिच रोड से झंडा जुलूस ले जाने के लिए अनुमति की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन अनुमति नहीं दे रहा है. लोगों ने कहा कि जब तक सरकारी रोड से जुलूस ले जाने की लिखित अनुमति नहीं मिल जाती है, तब तक हमलोग जुलूस को कहीं नहीं ले जायेंगे. कहा कि काली पट्टी बांधकर प्रशासन के प्रति विरोध जताया गया है.

सीओ के समझाने पर भी नहीं मानें ग्रामीण, किया रोड जाम

बिरनी सीओ संदीप मधेसिया ने ग्रामीणों को वर्ष 2024 के रूट के अनुसार जुलूस को निकालने के लिए ग्रामीणों को काफी समझाया, लेकिन लोग नहीं माने. इधर, विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए आइआरबी डीएसपी गिरिडीह बी मरांडी, पुलिस निरीक्षक सरिया ज्ञान रंजन, बिरनी थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज समेत काफी संख्या में पुलिस के जवान तैनात थे. बगोदर-सरिया के एसडीओ संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि रूट को लेकर विवाद है. हर पल पर नजर रखी जा रही है. वरीय अधिकारियों को सभी स्थिति से अवगत करा दिया गया है. इसके बाद शाम में लोगों ने रोड जाम कर दिया. सूचना पर पुलिस के वरीय अधिकारी जवानों के साथ पहुंचे. फिलहाल पुलिस गांव में कैंप कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola