Giridih News :यौन शोषण के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुरुवार को एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपी पर शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण करने का गंभीर आरोप है. गिरफ्तार युवक की मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिमरियाधोड़ा का मो साबिर हुसैन है.

विज्ञापन

मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुरुवार को एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपी पर शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण करने का गंभीर आरोप है. गिरफ्तार युवक की मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिमरियाधोड़ा का मो साबिर हुसैन है. इस संबंध में मुफस्सिल थाना क्षेत्र की ही एक युवती ने दो जून को थाना में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. पीड़िता ने अपने आवेदन में कहा था कि साबिर ने शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक उसका यौन शोषण किया. आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की. आरोपी पुलिस कार्रवाई के डर से फरार हो गया था. गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि युवक अपने घर सिमरियाधोड़ा आया हुआ है. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना के एसआई संजय कुमार सदल-बल गांव पहुंचे और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola