पुलिस ने जब्त किया प्रतिबंधित मांगुर मछली लदा दो ट्रक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Aug 2024 11:27 PM
डुमरी पुलिस ने शनिवार को कुलगो टोल प्लाजा के समीप प्रतिबंधित मांगुर मछली से लदे दो ट्रक पकड़े. पुलिस को देख वाहनों के चालक मौके से भाग खड़े हुए. इसके बाद पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले गयी.
डुमरी पुलिस ने शनिवार को कुलगो टोल प्लाजा के समीप प्रतिबंधित मांगुर मछली से लदे दो ट्रक पकड़े. पुलिस को देख वाहनों के चालक मौके से भाग खड़े हुए. इसके बाद पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले गयी. इस संबंध में बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी 41 एटी 7540 व डब्ल्यूबी 25 जे 8222 नंबर के दो ट्रकों में प्रतिबंधित मांगुर मछली को बंगाल के आसनसोल की ओर से लाद कर तस्करी कर बिहार की ओर ले जाया जा रहा है. सूचना पर थाना प्रभारी प्रिनन पुलिस बल के साथ दोनों वाहनों को टोल प्लाजा के समीप रोका. पुलिस को देख चालक वाहन छोड़कर भाग खड़ा हुआ. वाहनों की जांच की तो पुलिस ने उसमें मांगुर मछली लदा हुआ पाया. थाना प्रभारी प्रिनन ने बताया कि मत्स्य विभाग द्वारा प्रतिबंधित मछली की पुष्टि होने पर मामला दर्ज कर लिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










