Giridih News :तिसरी में बच्चियों के कतरब पर मंत्रमुग्ध हुए लोग

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :तिसरी प्रखंड में रामनवमी धूमधाम और हर्षोल्लास व शांतिपूर्वक मनाया गया. तिसरी समेत खिजूरी, चंदौरी, लोकाई, सेवाटांड़, नारोटांड, गुमगी, सिंघो, भंडारी, बरावाडीह समेत अन्य जगहों पर धूमधाम से झंडे के साथ शोभायात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

तिसरी प्रखंड में रामनवमी धूमधाम और हर्षोल्लास व शांतिपूर्वक मनाया गया. तिसरी समेत खिजूरी, चंदौरी, लोकाई, सेवाटांड़, नारोटांड, गुमगी, सिंघो, भंडारी, बरावाडीह समेत अन्य जगहों पर धूमधाम से झंडे के साथ शोभायात्रा निकाली गयी. युवाओं ने परंपरागत हथियारों के साथ प्रदर्शन किया. तिसरी प्रखंड मुख्यालय में भव्य जुलूस के साथ शोभायात्रा निकाली गयी. यहां छोटी-छोटी बच्चियों ने भी लाठी खेली. पुलिस ने सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की थी. मौके पर तिसरी मुखिया किशोरी साव, पंकज साह, संजीत सिन्हा, प्रेम अग्रवाल, विकास गुप्ता, मुकेश प्रजापति, उदय यादव, राहुल यादव,पप्पू यादव, अनिल सिन्हा, विकास सिन्हा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola