Giridih news: प्रधान डाकघर में अब रात आठ बजे तक होगी पत्र पार्सल की बुकिंग

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 11 Sep 2025 11:58 PM

विज्ञापन

Giridih news: डाक अधीक्षक ने कहा कि जिले में ग्राहकों की मांग को देखते हुए डाक विभाग ने प्रधान डाकघर में गुरुवार से मेल ब्रांच का एक्सटेंशन काउंटर खोला गया है.

विज्ञापन

डाक विभाग ने डाक सेवा के क्षेत्र में अपनी पहचान के साथ विश्वसनीयता को कायम रखते हुए और जनहित में डाक विभाग ने मेल सेवा में सुधार करते हुए इसे सुबह नौ से रात आठ बजे तक बढ़ा दिया है. यह जानकारी डाकघर अधीक्षक गिरिडीह राजेश पाठक ने दी. डाक अधीक्षक ने कहा कि जिले में ग्राहकों की मांग को देखते हुए डाक विभाग ने प्रधान डाकघर में गुरुवार से मेल ब्रांच का एक्सटेंशन काउंटर खोला गया है. अब जिले के लोग प्रधान डाकघर में रात आठ बजे तक डाक विभाग की मेल सेवा में स्पीड पोस्ट, स्पीड पार्सल, साधारण डाक पत्र सहित अन्य सेवा प्राप्त कर सकते हैं. पहले यह सेवा शाम पांच बजे तक ही चलती थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola