Giridih News :अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की सांगठनिक बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की सांगठनिक बैठक शनिवार को बरमसिया स्थित सुमित्रा भवन में हुई. इसमें सांगठनिक विस्तार समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हई. कई निर्णय भी लिए गये.

विज्ञापन

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की सांगठनिक बैठक शनिवार को बरमसिया स्थित सुमित्रा भवन में हुई. अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष सह अधिवक्ता अजय कुमार सिन्हा मंटू ने की. बैठक में महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद सहाय, प्रमंडलीय अध्यक्ष बृजमोहन प्रसाद, प्रमंडलीय संयोजक अनूप सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में काफी संख्या में चित्रांश समाज के लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत भगवान चित्रगुप्त के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर और आरती के साथ हुई. बैठक में सामाजिक समरसता, परस्पर सहयोग, संगठित और समाज को सांगठनिक रूप से मजबूत बनाने हेतु विस्तार से चर्चा हुई. कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता अजय कुमार सिन्हा और धन्यवाद ज्ञापन प्रवीण सिन्हा ने किया.

इन्होंने लिया भाग

बैठक में अधिवक्ता निरंजन प्रसाद, शिवनंदन प्रसाद, दुर्गा प्रसाद, बालेश्वर प्रसाद, अनिल कुमार सिन्हा, राकेश सिन्हा, रंजीत कुमार वर्मा, रंजीत कुमार सिन्हा, विकास सिन्हा, अंजनी सिन्हा, सुशांत सिन्हा, पीयूष सिन्हा, चंदन सिन्हा, ज्योतिष कुमार सिन्हा, सुरेंद्र सिन्हा, महेश्वरनाथ सहाय, संदीप वर्मा, नीरज सहाय, परिणय सिन्हा, शिवम श्रीवास्तव, शशि सिन्हा, रितेश सिन्हा, श्रीकांत सिन्हा, राजकमल राजेश, दीपक सिन्हा, राकेश राज, अमित सिन्हा, साहिल सहाय, प्रवीण सिन्हा, अजय श्रीवास्तव, पवन कुमार, अभिषेक सहाय समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola