रोटरी क्लब ने किया मेंटल वेलनेस सेमिनार का आयोजन
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :05 Jun 2024 11:23 PM (IST)
विज्ञापन

रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह के द्वारा बुधवार को मेंटल वेलनेस सेमिनार का आयोजन संगम गार्डन हॉल में किया गया.
विज्ञापन
गिरिडीह.
रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह के द्वारा बुधवार को मेंटल वेलनेस सेमिनार का आयोजन संगम गार्डन हॉल में किया गया. कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जमशेदपुर के साईकोलॉजिस्ट प्रीति सईनी ने लोगों को संबोधित किया. यह टीचर्स ट्रेनिंग वर्कशॉप था, जिसमें जीडी बगेड़िया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय और मोंगिया स्कूल के शिक्षकों ने भाग लिया. मुख्य अतिथि क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर शिव प्रकाश बगेड़िया मौजूद थे. कार्यक्रम में सभी शिक्षकों को सर्टिफिकेट दिया गया. यह पूरा कार्यक्रम प्रोजेक्ट चेयरमैन पीयूष मुसद्दी की देखरेख में संपन्न हुआ. मौके पर अध्यक्ष मनीष तर्वे, सचिव आशीष तर्वे, अमित गुप्ता, सारंग केडिया, विकास बसईवाला, विकास बगेङिया, अंशुल जैन, विजय सिंह, गुरप्रीत सिंह, देवेन्द्र सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रदीप डालमिया आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




