गिरिडीह: स्कूल में शर्मनाक हरकत, नाबालिग छात्रा से प्रिंसिपल ने की छेड़छाड़

Updated:
विज्ञापन
giridih incident

आरोपी को गिरफ्तार जेल भेजते पुलिसकर्मी

Giridih News: गिरिडीह में स्कूल प्रिंसिपल द्वारा नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पीड़ित छात्रा ने स्कूल जाने से किया इंकार तब हुई परिजनों को जानकारी हुई. पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

गिरिडीह से बिनोद शर्मा  

Giridih News: झारखंड के गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल मो. इमामुद्दीन पर स्कूल में पढ़ने वाली एक 14 साल के छात्रा के साथ छेड़छाड़ और गलत हरकत किए जाने की शर्मनाक हरकत किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी स्कूल के प्रिंसिपल मो. इमामुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. शिक्षा के मंदिर में इस तरह की शर्मनाक हरकत किए जाने के बाद लोगों में भारी आक्रोश का माहौल है. 

क्या है पूरा मामला? 

पूरा मामला यह है कि पचंबा थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले की रहने वाली एक छात्रा पचंबा थाना क्षेत्र में संचालित एक स्कूल में पढ़ाई करती है. पढ़ाई करने के दौरान स्कूल के प्रिंसिपल मो. इमामुद्दीन अंसारी के द्वारा पिछले कई दिनों से छेड़छाड़ व गलत हरकत किया जा रहा था. लेकिन पीड़ित छात्रा यह बात किसी को बताने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी. 

पिता को बताई सच्चाई 

कल दो दिन पूर्व स्कूल के प्रिंसिपल के द्वारा छेड़छाड किया गया तो वह घर आकर अपने पिता से कहा कि अब वह स्कूल नहीं जाएगी. यह बात सुनकर पीड़ित छात्रा के पिता के होश उड़ गए और उन्होंने अपनी बेटी से सारी बात पूछी.

स्कूल पहुंचने पर मिली धमकी 

इस घटना के बाद जब पीड़ित छात्रा के पिता स्कूल जाकर मामले की जानकारी लेने की कोशिश की तो, उन्हें धमकी दी गई. घटना के बाद छात्रा के पिता ने समाज के कुछ लोगों से बात की और सारी बात बताते हुए कहा कि वह जिंदा नहीं रहना चाहते हैं और सुसाइड कर लेंगे. इतना सुनकर समाज के लोगों ने मामले की जानकारी पचंबा थाना पुलिस को दी. 

पुलिस की त्वरित कार्रवाई 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी स्कूल के प्रिंसिपल मो. इमामुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इधर इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश का माहौल है और लोग स्कूल बंद करने की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: अब सुरक्षा मानकों पर चलेंगी रांची की स्कूल वैन, बिना GPS और पुलिस वेरिफिकेशन वाले वाहनों पर कार्रवाई की मांग

यह भी पढ़ें: झारखंड बार काउंसिल चुनाव: मधुलता, रिंकू समेत 5 महिलाएं बनीं सदस्य, महेश तिवारी का परिणाम फिलहाल होल्ड पर

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola