Giridih News :युवक ने चाकू मारकर मां काे किया घायल, गिरफ्तार
Published by :PRADEEP KUMAR
Published at :24 Apr 2026 11:33 PM (IST)
विज्ञापन

Giridih News :देवरी थाना क्षेत्र के जमडीहाबागी गांव में पुत्र ने अपनी मां को चाकू मारकर घायल कर दिया. इस मामले में घायल मां गीता देवी ने देवरी थाना में शिकायत की. गीता की शिकायत पुलिस ने कांड (संख्या 37/26) अंकित कर आरोपित मुकेश शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
विज्ञापन
गीता के अनुसार 20 अप्रैल को वह अपने घर में बिस्तर पर लेटी हुई थी. इसी दौरान बड़े बेटे मुकेश शर्मा ने जान से मार देने की नीयत से चाकू से वार कर उसे जख्मी कर दिया. देवरी की थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने बताया कि मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपित पुत्र मुकेश शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पूरे मामले की जांच जारी है.
आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
देवरी थाना कांड संख्या 171/13 के तहत मारपीट व पत्थरबाजी के मामले में फरार चल रहे आरोपी खोजारटोल के रवि महथा को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया. थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने इसकी पुष्टि की है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




