Giridih News :संदेहास्पद स्थिति में फंदे से झूलता मिला महिला का शव
Published by :PRADEEP KUMAR
Published at :24 Apr 2026 11:32 PM (IST)
विज्ञापन

Giridih News :गांडेय थाना क्षेत्र के मेदनीसारे गांव में शुक्रवार को संदेहास्पद स्थिति फंदे में झूलती महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी.
विज्ञापन
मृतका की पहचान नुनकू टुडू की 38 वर्षीया पत्नी गीता सोरेन के रूप में की हुई. घटना के समय मृतका का पति घर पर मौजूद नहीं था. जब ग्रामीणों और परिजनों को इस बात की भनक लगी, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही गांडेय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर अपने कब्जे में ले लिया.
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए
भेजा
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया है. पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानकर विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




