Giridih News :रोटरी के शिविर में हुई नौ लोगों प्लास्टिक सर्जरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Feb 2025 10:56 PM
Giridih News :रोटरी गिरिडीह के सात दिवसीय प्लास्टिक सर्जरी कैंप के दूसरे दिन रविवार को यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जिनिया अमेरिका से आये डॉ टॉम कैंपर व डॉ जोनाथन ब्लैक के नेतृत्व में 16 सदस्यीय डॉक्टरों की टीम ने नौ लोगों की सफल प्लास्टिक सर्जरी की गयी.
अमेरिका के वर्जिनिया से आयी है चिकित्सकों की टीम
रोटरी गिरिडीह के सात दिवसीय प्लास्टिक सर्जरी कैंप के दूसरे दिन रविवार को यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जिनिया अमेरिका से आये डॉ टॉम कैंपर व डॉ जोनाथन ब्लैक के नेतृत्व में 16 सदस्यीय डॉक्टरों की टीम ने नौ लोगों की सफल प्लास्टिक सर्जरी की गयी. इसमें कटे होंठ, जलने के कारण सिकुड़े हुए अंग, सटी हुई उंगलियां व चेहरे पर निशान से संबंधित मरीज शामिल थे. इसका आयोजन रोटरी अस्पताल के प्रांगण में हो रहा है. कैंप के सफल आयोजन में रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष रवि चूड़ीवाला, सचिव मयंक राजगढ़िया, कैंप के संयोजक विजय सिंह, सुभाष घोष, नवीन सेठी, मनीष तर्वे, विकास बगेड़िया, अमित गुप्ता, राजेश जालान, डॉ विनय गुप्ता, अंशुल जैन, शरद रूंगटा, आशीष तर्वे, नरेंद्र सिंह, मनीष केडिया, राजेंद्र भारतीया, सिद्धार्थ जैन, दिलीप जैन, उत्तम दत्ता, गुरप्रीत सिंह, देवेंद्र सिंह, सारंग केडिया, अभिषेक जैन, तरणजीत सिंह, मनीष बरनवाल, डॉ विकास माथुर, स्नेह सेठी, नेहा राजगढ़िया, मोना चूड़ीवाला, निशा जैन, स्मिता बरनवाल सहित रोटरी के अन्य सदस्यों का अहम योगदान रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










