Gridih News : तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में नौ लोग घायल

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 10 Apr 2026 12:11 AM

विज्ञापन

Gridih News : घायलों को अलग-अलग अस्पताल में कराया गया है भर्ती

विज्ञापन

Gridih News : प्रतिनिधि, बेंगाबाद. गुरुवार को बेंगाबाद के तीन अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में नौ लोग घायल हुए हैं. घायलों को अलग-अलग अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

पुलिस बस को ले गयी थाना :

पहली घटना सोनबाद के पास घटी. दोपहर में एक मारुति कार गिरिडीह की ओर जा रही थी. पीछे से जा रही तेज रफ्तार बस ने कार में जोरदार ठोकर मार दी. घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तीनों को ईलाज के लिए गिरिडीह भेज दिया गया. इधर, बस को ग्रामीणों ने रोकते हुए बेंगाबाद पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर बेंगाबाद की गस्ती पार्टी वहां पहुंच गई और बस को कब्जे में कर थाना ले आई.

क्षतिग्रस्त कार ली गयी सुरक्षा :

क्षतिग्रस्त कार को सुरक्षा में लिया गया है. कार में सवार लोग गिरिडीह स्टेशन रोड का रहने वाला बताया गया है. घटना के बाद बस में सवार लोगों को दूसरे वाहन से गिरिडीह भेज दिया गया. दूसरी घटना कर्णपुरा में घटी जहां दो बाइक की टक्कर हो गयी. घटना में दो बाइक सवार एक महिला सहित चार लोग घायल हो गये. एनएच के एम्बुलेंस से तीनों को सदर अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने दोनों बाइक को भी सुरक्षित कर लिया है.

स्थानीय स्तर से कराया गया इलाज :

बताया जाता है कि हाड़ोडीह निवासी दिलीप तुरी और टिंकू कुमार बाइक से जा रहे थे, जबकि दूसरी बाइक से बिशनीशरण गांव के सोनू कुमार और चंपा देवी जा रहे थे. चारों गंभीर रूप से घायल हुए हैं. तीसरी घटना जरूआडीह पंचायत के लखनपुर गांव की है यहां एक बाइक चालक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी और फरार हो गया. बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद गिरिडीह भेज दिया गया.

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola