Giridih News :सर जेसी बोस सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में नया सत्र शुरू

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :सर जेसी बोस सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में गुरुवार से नया सत्र शुरू हो गया. प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा सहित शिक्षक शिक्षिकाओं ने नये सत्र के पहले दिन विद्यार्थियों का स्वागत पुष्प और तिलक के साथ स्वागत किया.

विज्ञापन

सर जेसी बोस सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में गुरुवार से नया सत्र शुरू हो गया. प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा सहित शिक्षक शिक्षिकाओं ने नये सत्र के पहले दिन विद्यार्थियों का स्वागत पुष्प और तिलक के साथ स्वागत किया. प्राचार्य ने छात्रों से कहा कि आने वाला समय आपका है. इमानदारी पूर्वक शिक्षकों के बताए गए मार्ग पर चलने से आपका भविष्य निश्चित ही अच्छा होगा और आप एक अच्छा नागरिक बनकर अपना जीवन व्यतीत कर पायेंगे. प्राचार्य ने बताया कि वर्ग नवम में नामांकन के लिए मेधा सूची में चयनित विद्यार्थियों का नामांकन आज से शुरू हुआ. यह नामांकन 9 अप्रैल तक चलेगा और उसके बाद 11 अप्रैल को विद्यालय परिवार द्वारा वर्ग नवम के विद्यार्थियों और अभिभावकों का स्वागत समारोह ओरिएंटेशन के तहत किया जाएगा. 11वीं में विद्यालय में नामांकन के इच्छुक विद्यार्थी और अभिभावक ई विद्या वाहिनी के पोर्टल में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या विद्यालय कार्यालय से आवेदन प्राप्त कर भर कर जमा कर सकते हैं. 11 के विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए सरकारी विद्यालयों में पहली बार एक सप्ताह का डेमो क्लास लिया जाएगा जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, मैथमेटिक्स, इंग्लिश विषयों के विशेषज्ञ शिक्षक उन्हें पढ़ाएंगे. ऐसा विद्यार्थियों में विद्यालय के प्रति विश्वास और भविष्य को बढ़ाने के लिए लेने का निर्णय किया गया है. नामांकन प्रभारी के रूप में अमरेश कुमार, राकेश कुमार सिंह और अस्मिता प्रसाद प्रतिनियुक्त हैं. नये सत्र पर विद्यालय के शिक्षकअख्तर अंसारी, पपिया सरकार, खुशबू कुमारी, संजीव विश्वकर्मा, अमनदीप सिंह, बालाजी संध्या संथालिया, कुसुम कुमारी, गीता कुमारी सिंह, सपना कुमारी, अनिता मिश्रा, बम शंकर मंडल, वीणा वादिनी, सुषमा कुमारी, रेनू अग्रवाल, प्रेमलता कुमारी, राजेंद्र कुमार सहित सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola