Giridih News :देशव्यापी हड़ताल आज, ट्रेड यूनियनों ने लगाया जोर
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 11 Feb 2026 10:06 PM
Giridih News :12 फरवरी को आहूत देशव्यापी हड़ताल की सफलता को लेकर गिरिडीह कोयलांचल क्षेत्र में ट्रेड यूनियनों की संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई. इस बैठक के जरिये ट्रेड यूनियन के नेताओं ने तमाम कर्मचारियों से देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया.
झाकोमयू के एरिया सचिव तेजलाल मंडल ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूर विरोधी सरकार है. यह सरकार मजदूर विरोधी कानून लाकर मजदूरों का दमन करने की कोशिश शुरू कर दी है. इसके खिलाफ श्रमिकों व मजदूरों में काफी आक्रोश है. कहा कि तमाम कामगारों ने हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया है. मौके पर सीएमयू के एरिया सचिव अमित यादव, जयनारायण दास आदि मौजूद थे.
माले ने किया हड़ताल सफल बनाने का आह्वान
इधर, भाकपा माले व अखिल भारतीय किसान महासभा ने भी देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया है. माले नेता पूरन महतो, राजेश सिन्हा, कन्हाई पांडेय आदि ने कहा कि केंद्र सरकार के चार लेबर कोड मजदूर वर्ग के अधिकारों और मनरेगा को खत्म करना गरीबों और गांवों पर हमला है. भारतीय किसानों को असमान और विनाशकारी प्रतिस्पर्धा के सामने खड़ा किया जा रहा है. कहा कि 12 फरवरी की हड़ताल असरदार रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










