Giridih News :सड़क दुर्घटना में बाइक व साइकिल सवार घायल
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 07 Jun 2026 10:56 PM
Giridih News :बेंगाबाद-मधुपुर मुख्य सड़क पर झलकडीहा के पास शनिवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये. घायलों में एक का इलाज गिरिडीह में कराया जा रहा है, जबकि दूसरे का स्थानीय स्तर पर कराया गया.
बताया जाता है कि झलकडीहा निवासी सुरेश राणा बाइक से करमजोरा मोड़ से वापस अपने घर जा रहा था. वहीं, बरोटांड़ का किशोरी यादव साइकिल से घर लौट रहा था. झलकडीहा के पास बाइक व साइकिल में टक्कर हो गयी. इसमें दोनों सड़क पर गिर गये. किशोरी को गंभीर चोट लगी. स्थानीय स्तर पर प्राथमिक इलाज के बाद उसे गिरिडीह रेफर कर दिया गया. वहीं, सुरेश मामूली चोट पहुंची है. घटना की जानकारी बेंगाबाद पुलिस को दी गयी है.
अनियंत्रित होकर बाइक सवार गंभीर
इधर, जमुआ-गिरिडीह मुख्य सड़क पर बाटी गांव के समीप रविवार को एक अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमुआ में भर्ती कराया गया. प्राथमिक इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के बाइक संख्या जेएच 11पी 9990 से जमुआ की ओर तेज गति से जा रहा था. इस दौरान सामने से तेज रफ्तार से आ रहे चार पहिया के चकमा देने के बाद बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर से गिर गया. पुलिस के अनुसार जख्मी राहगीर हीरोडीह थाना क्षेत्र के भोलापुर गांव का रहनेवाला है. उसके नाम की सही जानकारी नहीं मिल पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










