Giridih News: गावां प्रखंड के सभी पंचायतों में मनाया गया मनरेगा दिवस

Updated at : 04 Feb 2025 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: गावां प्रखंड के सभी पंचायतों में मनाया गया मनरेगा दिवस

Giridih News: महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत मजदूरों को अधिक-से-अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ प्रखंड क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायत में मंगलवार को मनरेगा दिवस मनाया गया. इस दौरान प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में भी एक कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

जमडार पंचायत सचिवालय में हुए कार्यक्रम में बीडीओ महेंद्र रविदास, बीपीओ भिखदेव पासवान आदि उपस्थित थे. बीडीओ महेंद्र रविदास ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने ग्राम स्वराज का सपना देखा था, ताकि गांव के लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सके. जब गांव समृद्ध होगा, तभी देश का विकास संभव है. उन्होंने कहा कि गांव के मजदूरों को रोजगार उपलब्ध करने के लिए तत्कालीन सरकार ने 2005 में मनरेगा अधिनियम को पारित किया था. मगर मजदूरों को अधिनियम के बारे में अधिक जानकारी नहीं होने के कारण योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा. मनरेगा मजदूर अपने पंचायत के रोजगार सेवक व मुखिया से योजना के बारे में जानकारी ले सकते हैं. बीडीओ ने बताया कि सप्ताह भर मनरेगा दिवस मनाया जायेगा, जिसके तहत पंचायत सचिवालय में मनरेगा से संबंधित मामलों का निष्पादन किया जायेगा. मौके पर रवींद्र बरनवाल, कन्हाय राम, संतोष मरांडी, नकुल राम, कार्तिक विश्वकर्मा, राकेश कुमार, मुकेश कुमार, कविता कुमारी, अशोक पंडित, हरिश्चंद्र मरांडी, मो रिजवान, पन्नालाल समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola