Giridih News :धनवार में टोल टैक्स वसूली का भाजपा ने किया विरोध

Updated at : 06 Apr 2026 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :धनवार में टोल टैक्स वसूली का भाजपा ने किया विरोध

Giridih News :धनवार नगर पंचायत में टोल टैक्स वसूली को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है. भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य पवन कुमार साव ने इस मामले को गंभीर बताते हुए नगर पंचायत प्रशासन पर नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

उन्होंने सोमवार को कार्यपालक पदाधिकारी धनवार नगर पंचायत को ज्ञापन सौंपकर स्पष्ट कहा है कि टोल टैक्स की अवधि 31 मार्च 2026 को समाप्त हो चुकी थी. इसके बावजूद बिना नई निविदा (टेंडर) प्रक्रिया के ही इसका रिन्यूअल कर दिया गया, जो पूरी तरह नियमों के विपरीत है.

नियमानुसार लिया गया है निर्णय : कार्यपालक पदाधिकारी

कार्यपालक पदाधिकारी हर्षवर्धन ने आरोपों के संबंध में कहा कि धनवार नया नगर निकाय होने के कारण आवश्यक कार्यों में रेवेन्यू जरूरी हो रहा है. इसलिए नियमानुसार पंद्रह प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर राजस्व जुटाने को ध्यान में रखते हुए इस प्रस्ताव को धनवार नगर पंचायत की प्रथम बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से पारित करते हुए रिन्यूअल किया गया है. धनवार में मुख्य रेवेन्यू का जरिया टोल ही है, जिसे रोककर धनवार में विकास कार्य संभव नहीं है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola