Giridih News :एसडीएम ने दिया जमुआ चौक से सब्जी दुकानों को हटाने का अल्टीमेटम
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 06 Apr 2026 10:58 PM
विज्ञापन
Giridih News :जमुआ चौक को मुख्य रूप से जमुआ-असम रोड के नाम से जाना जाता है. यह एक अत्यंत व्यस्त और प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है. यहां देवघर-जमुआ, कोडरमा-जमुआ और गिरिडीह-जमुआ (वाया चितरडीह/कोवाड़) सड़कें मिलती हैं, जो इसे प्रमुख व्यापारिक मिलन स्थल बनातीं हैं.
विज्ञापन
यहां आये दिन लगने वाली जाम की समस्या से निबटने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. सोमवार को खोरीमहुआ के एसडीएम अनिमेष रंजन ने जमुआ चौक के आसपास फुटपाथ और मुख्य सड़क पर स्थित झुग्गी-झोपड़ीनुमा सब्जी दुकानों को तत्काल हटाने अल्काटीमेटम दिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि सड़क के दोनों किनारे पर अवैध रूप से सब्जी की दुकानें और झुग्गी-झोपड़ी बना ली गयीं हैं. इससे सड़क संकरी हो गयी है. वाहनों के आवागमन में होनेवाली परेशानी और राहगीरों की सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने दुकानदारों को अल्टीमेटम जारी किया है.
निर्धारित समय पर अतिक्रमण नहीं हटाने पर चलेगा बुलडोजर
एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि दुकानदार निर्धारित समय के भीतर अपनी दुकानें और अस्थायी ढांचे खुद हटा लें. यदि अल्टीमेटम के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो प्रशासन बुलडोजर चलाकर अवैध ढांचों को ध्वस्त कर देगा और संबंधित दुकानदारों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. कहा कि जमुआ चौक को जाम मुक्त बनाना और बाजार क्षेत्र में सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बहाल करना है. उन्होंने चौक पर तैनात चौकीदार को निर्देश दिया कि यहां अगर कोई बस या अन्य गाड़ी जैसे-तैसे खड़ा नहीं होने दें. इस कार्रवाई का जहां एक ओर स्थानीय राहगीरों और वाहन चालकों ने सराहा है, वहीं छोटे दुकानदारों में हड़कंप है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










