Giridih News :मुंबई से प्रवासी मजदूर का शव गांव पहुंचा, मातम

Updated at : 19 Mar 2026 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :मुंबई से प्रवासी मजदूर का शव गांव पहुंचा, मातम

Giridih News :बगोदर विधानसभा क्षेत्र में देश-विदेश में काम कर रहे प्रवासी मजदूरों के साथ लगातार घटना सामने आ रही है. पिछले दिनों बगोदर विधानसभा क्षेत्र के ही अलपिटो के कुलेश्वर पासवान की मौत मुंबई में मौत हो गयी थी. उसका शव गुरुवार को गांव पहुंचा.

विज्ञापन

कुलेश्वर पासवान मुंबई में काम करता था. सोमवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. दो माह पूर्व वह गांव आया था. शव पहुंचने की सूचना पर पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह अलपिटो पहुंचे और परिजनों को ढाढ़स बंधाया. उन्होंने परिजनों को हर संभवसहयोग के लिए आश्वस्त किया. मौके पर माले नेता जानकी शर्मा समेत अन्य मौजूद थे.

दिल्ली से पहुंचा मजदूर का शव

नवडीहा ओपी क्षेत्र के गरडीह के प्रवासी साहिल सिंह (25) की मौत पांच दिन पूर्व दिल्ली में हो गयी थी. उसका शव गुरुवार को उसके पैतृक आवास गरडीह पहुंचा. वह पिछले तीन वर्षों से दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा था. उसके असमय निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गुरुवार को शव पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया. जानकारी पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह वहां पहुंचे और मृतक के परिजनों को ढाढ़स बंधाया. मंटू, विजय राय, कृष्णा राय, मिथिलेश आदि ने भी शोक व्यक्त किया है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola