Giridih News: मोहर्रम को लेकर मुफस्सिल थाना में शांति समिति की बैठक
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 02 Jul 2025 12:07 AM
Giridih News: एसडीपीओ ने कहा कि मोहर्रम को आपसी भाइचारे शांति और संयम के साथ मनाया जाना चाहिए. प्रशासन अलर्ट है. डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.
गिरिडीह. आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर मंगलवार को मुफस्सिल थाना परिसर में एक अहम शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जीतवाहन उरांव ने की. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, एसआई संजय कुमार, मुकेश पंडित, प्रीनन कुमार, एएसआई चंदन तिवारी समेत शांति समिति के सदस्य मौजदू रहे. एसडीपीओ ने कहा कि मोहर्रम को आपसी भाइचारे शांति और संयम के साथ मनाया जाना चाहिए. प्रशासन अलर्ट है. डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. जुलूस के लिए पहले से तय रूट को ही मान्यता मिलेगी. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने कहा सामूहिक सहयोग से ही किसी पर्व को सफल किया जा सकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










