Giridih News :सुहागिनों ने मानसरोवर में गणगौर का विसर्जन किया

Updated at : 21 Mar 2026 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :सुहागिनों ने मानसरोवर में गणगौर का विसर्जन किया

Giridih News :हमेशा की तरह इस वर्ष भी मानसरोवर तालाब में गणगौर का विर्सजन किया. 16 दिनों से चल रही पूजा में मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

विज्ञापन

तालाब के तट पर महिलाओं ने म्यूजिकल चेयर एवं चार्ट आइसक्रीम का भी लुत्फ लिया. तालाब की सफाई में नगरपालिका का कार्य सराहनीय रहा. बतौ मुख्य अतिथि महापौर प्रमिला मेहरा और वार्ड 31 की पार्षद रीता चौरसिया उपस्थित थीं.

महापौर से तालाब के सौंदर्यीकरण की मांग

महिलाओं ने महापौर से तालाब की सफाई एवं सौदर्यीकरण होना की मांग की. कार्यक्रम के सफल आयोजन में गणगौर पूजनेवाली सभी महिलाओं का योगदान रहा. मौके पर ऊषा डोकानिया, माया बसवतिया, रीता संथालिया, कविता डोकानिया, पूनम, बबीता, सरिता, रिया अग्रवाल समेत कई महिलाएं उपस्थित थीं.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola