Giridih News: खड़े ट्रक में टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, युवती घायल

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: खड़े ट्रक में टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, युवती घायल

Giridih News: निमियाघाट थाना क्षेत्र के हेठनगर के समीप जीटी रोड पर रविवार की रात खड़े ट्रक से एक स्कूटी की हुई टक्कर में स्कूटी पर सवार युवक की मौत हो गयी वहीं स्कूटी में सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी.

विज्ञापन

निमियाघाट थाना क्षेत्र के हेठनगर के समीप जीटी रोड पर रविवार की रात खड़े ट्रक से एक स्कूटी की हुई टक्कर में स्कूटी पर सवार युवक की मौत हो गयी वहीं स्कूटी में सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी. युवती का इलाज धनबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के गाल्होबार निवासी विवेक मिश्रा और महेंद्र महतो की पुत्री सुमन कुमारी स्कूटी से तोपचांची की ओर से डुमरी जा रहे थे. इसी दौरान सड़क पर खड़े एक ट्रक के पीछे स्कूटी की टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में विवेक मिश्रा और सुमन कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को 108 एंबुलेंस से पीएमसीएच इलाज के लिये भेज दिया. जहां विवेक कुमार की मौत हो गयी. वहीं गंभीर हालत को देखते हुए परिजन सुमन को पीएमसीएच से धनबाद के एक निजी अस्पताल ले गए. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया, जबकि पुलिस स्कूटी को जब्त कर थाना ले गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola