Giridih News: बगोदर और खंभरा में माघी काली पूजा की धूम

Giridih News: बगोदर-सरिया रोड स्थित अदया सप्तसिद्ध पीठ महाकाली मंदिर में मां काली की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रतिमा का नगर भ्रमण करवाया गया. बता दें कि बगोदर-सरिया रोड में पांच दशक से माघी काली पूजा की जा रही है.
इस वर्ष मां काली और भैरव बाबा की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पांच दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. इसे लेकर मंगलवार को प्रतिमा का नगर भ्रमण करवाया गया. वहीं 29 जनवरी की रात्रि में सरकारी बलि पूजा, 30 जनवरी गुरुवार को सार्वजनिक बलि पूजा और रात्रि में भक्ति जागरण किया जायेगा. इसके बाद 31 जनवरी को प्रतिमा विसर्जन के साथ माघी काली का समापन होगा. पूजा को लेकर बगोदर के खंभरा गांव में व्यापक तैयारी की गयी है. काली पूजा के दौरान मेला का आयोजन भी होगा. वहीं खंभरा में काली पूजा को संपन्न कराने में शंकर यादव, रंजन सिंह, अमन सिंह, शंभू सिंह, फलेंद्र दास, नीतीश यादव, सीताराम सिंह, नरेश सिंह, काजू ठाकुर, प्रदीप सिंह, अवध सिंह समेत अन्य लोग जुटे हुए हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




