Giridih News :जैन तीर्थयात्रियों व पर्यटकों से गुलजार हुआ मधुबन
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 31 Dec 2025 11:17 PM
Giridih News :सम्मेद शिखर पारसनाथ में इन दिनों जैन तीर्थ यात्रियों व पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है. बुधवार को काफी संख्या में पर्यटक व श्रद्धालु मधुबन पहुंचे. एक ओर जहां मधुबन की विभिन्न संस्थाओं में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम से जैन अनुयायी भक्ति भाव मे डूबे रहे, वहीं, दूसरी ओर राज्य के विभिन्न जिलों से आ रहे पर्यटक पारसनाथ का दर्शन किया.
प्रत्येक साल दिसंबर माह की शुरुआत से लेकर जनवरी माह के अंतिम सप्ताह तक पारसनाथ व मधुबन में खूब चहल-पहल रहती है. देश-विदेश से श्रद्धालुओं का जत्था सम्मेद शिखर में पहुंचेकर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेता है. स्कूली बच्चे से लेकर युवाओं का समूह और परिवार पारसनाथ की खूबसूरती के बीच सैर सपाटे का मजा लेते हैं.
भोमिया बाबा मंदिर में हुआ विशेष कार्यक्रम
इधर पुराने वर्ष की विदाई और नववर्ष के आगमन के अवसर पर मधुबन के श्लेतांबर धर्मशाला परिसर स्थित भोमिया बाबा के मंदिर में रात भर भजन-कीर्तन हुआ. श्रद्धालु भोमिया बाबा का दर्शन पूजन कर नव वर्ष का स्वागत करते हैं. नववर्ष को लेकर मधुबन को दुल्हन की तरह सजाया गया है. जगह-जगह तोरण द्वार बनाये गये हैं. दुधिया रोशनी से मधुबन तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों को लुभा रहा है. मधुबन की सभी लगभग संस्थाओं के धर्मशालाओं में कमरे बुक हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










