Giridih News :हल्की बारिश से गेहूं के लिए वरदान

Updated at : 12 Mar 2026 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :हल्की बारिश से गेहूं के लिए वरदान

Giridih News :सोमवार व बुधवार को देवरी प्रखंड क्षेत्र में हुई हल्की बारिश से गेंहू की फसल को फायदा हुआ है. कृषकों ने बताया कि बारिश से गेंहू की फिलहाल सिंचाई नहीं करनी होगी.

विज्ञापन

बारिश सरसों की खेती के लिए लाभदायक है. अन्य फसल को भी लाभ हुआ है. मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक 16 मार्च को पुनः बारिश की संभावना है. कृषकों का कहना है कि हल्की बारिश हुई तो फसल को लाभ होगा, ज्यादा बारिश होने की स्थिति में चना व प्याज की फसल को नुकसान हो सकता है.

मूंग का बीज उपलब्ध करवाने की मांग

वर्तमान समय मूंग की बुआई का समय चल रहा है. बारिश से खेतों में नमी आ जाने से किसानों को खेत तैयार करने में सुविधा होगी. किसान तारकेश्वर वर्मा, डीलचंद महतो, तीतू साव, राजकुमार सिंह, दर्शन पंडित, फत्तू वर्मा, रघुनंदन वर्मा, भुवनेश्वर महतो, दामोदर वर्मा, टेकलाल महतो आदि ने मूंग का बीज उपलब्ध करवाने की मांग की है.

क्या कहते हैं बीएओ : इस संबंध में देवरी के कृषि पदाधिकारी संजय कुमार साहू ने बताया कि बीज का आवंटन नहीं मिला है. आवंटन प्राप्त होते ही कृषकों को बीज उपलब्ध करवाया जायेगा.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola