Giridih News :खरना संपन्न, व्रतियों का निर्जला उपवास शुरू
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 23 Mar 2026 10:30 PM
चैती छठ के दूसरे दिन सोमवार को खरना में व्रतियों ने पूरी निष्ठा के साथ प्रसाद ग्रहण किया. इसके बाद व्रतियों का 36 घंटे का उपवास शुरू हो गया.
छठ विधि-विधान करने की तैयारी पहले ही पूरी कर ली गयी थी. व्रतियों ने खरना का प्रसाद बनाया और शाम में ग्रहण किया. प्रसाद लेने के लिए श्रद्धालुओं में भी काफी उत्साह दिखा. मंगलवार की शाम व्रती तालाब और नदी तट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे. बुधवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय पर्व को समापन हो जायेगा.
तिसरी में भी व्रतियों ने किया खरना
तिसरी प्रखंड में चैती छठ पूजा के दूसरे दिन खरना प्रसाद लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी. तिसरी प्रखंड मुख्यालय में कई परिवार इस पर्व को मनाते हैं. उनके यहां काफी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद लेने पहुंचते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










