Giridih News :काव्या व नाव्या ने राष्ट्रीय सब जूनियर ताइक्वांडो में जीता पदक

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :39वां क्योरूगी और 13वां पौमसाई राष्ट्रीय सब जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह की छठी कक्षा की छात्रा नाव्या और काव्या ने झारखंड का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतने में सफल रही है.

विज्ञापन

39वां क्योरूगी और 13वां पौमसाई राष्ट्रीय सब जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह की छठी कक्षा की छात्रा नाव्या और काव्या ने झारखंड का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतने में सफल रही है. काव्या ने स्वर्ण और नाव्या ने रजत पदक जीत कर झारखंड और स्कूल का मान को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है. चैंपियनशिप ताइक्वांडो संघ उत्तराखंड के तत्वाधान में 23-25 जून तक हरिद्वार में आयोजित की गयी थी. विद्यालय के प्राचार्य ओम प्रकाश गोयल ने नाव्या और काव्या की सफलता पर उन्हें बधाई दी. कहा कि दोनों ने अपनी उम्र के बच्चों के बीच उदाहरण प्रस्तुत किया है. पूरे विद्यालय परिवार ने दोनों को इस सफलता पर बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola