Giridih News :बक्को गांव में धूमधाम से निकाली गयी कलश यात्रा

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :देवरी प्रखंड की मानिकबाद पंचायत के बक्को गांव में नवनिर्मित भगवती मंदिर शीतला माता मंदिर में सोमवार को नौ दिवसीय दुर्गा शतचंडी महायज्ञ सह देवी प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू हुआ. इसको लेकर यज्ञाचार्य अमरजीत शास्त्री के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

देवरी प्रखंड की मानिकबाद पंचायत के बक्को गांव में नवनिर्मित भगवती मंदिर शीतला माता मंदिर में सोमवार को नौ दिवसीय दुर्गा शतचंडी महायज्ञ सह देवी प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू हुआ. इसको लेकर यज्ञाचार्य अमरजीत शास्त्री के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में शामिल 1008 महिलाएं व युवतियों कलश लेकर मानिकबाद शिव मंदिर, दुर्गा मंदिर, देवी मंडा, ठाकुरबाड़ी, हनुमान मंदिर समेत अन्य स्थानों का भ्रमण करते हुए बक्को नदी से जल भरकर यज्ञस्थल पहुंचीं. इसके बाद यज्ञाचार्य के नेतृत्व में अनुष्ठान शुरू हुआ. इस दौरान शाम में अंतरराष्ट्रीय कथावाचिका देवी हेमलता शास्त्री व यज्ञाचार्य अमरजीत शास्त्री द्वारा भागवत कथा सुनायेंगे. यज्ञ के यजमान चुरामन यादव, दसिया देवी व मंटू यादव हैं. कलशयात्रा में जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा, झामुमो नेता प्रणव वर्मा, अजय राय, भाजपा के बमशंकर उपाध्याय, राजेश गोप, समाजसेवी पवन बिहारी यादव, अशोक यादव, अरुण यादव, विनोद पासवान, प्रवीण वर्मा, उमेश यादव, अनिल यादव, शंकर मंडल, राकेश सिंह, सिकंदर सिंह, लालजीत चौधरी, शिबू यादव, दामोदर वर्मा, मनोहर महतो, चंद्र यादव, मंटू यादव, बहादुर साव, राकेश सिंह, मनोहर उपाध्याय, सुभाष विश्वकर्मा, रंजीत यादव, मंतोष उपाध्याय, कुणाल, गौतम सागर, संतोष यादव आदि शामिल थे.

जयकारों से गूंजा क्षेत्र

कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के जयकारा से पूरा क्षेत्र गूंज उठा. इधर धूप व गर्मी को देखते हुए मुख्य आयोजक पवन बिहारी यादव ने श्रद्धालुओं के लिए पानी, शर्बत, खीर आदि की व्यवस्था की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola