Giridih News :बाेनासिंगा में यज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :धनवार प्रखंड क्षेत्र के बोनासिंगा ग्राम में पांच दिवसिय श्रीश्री 1008 श्री ग्राम देवी प्राण प्रतिष्ठा सह सतचंडी महायज्ञ को लेकर वैशाख शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि के शुभ मुहर्त पर कलश यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

धनवार प्रखंड क्षेत्र के बोनासिंगा ग्राम में पांच दिवसिय श्रीश्री 1008 श्री ग्राम देवी प्राण प्रतिष्ठा सह सतचंडी महायज्ञ को लेकर वैशाख शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि के शुभ मुहर्त पर कलश यात्रा निकाली गयी. इसकी जानकारी देते हुए यज्ञ समिति के अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद वर्मा तथा सचिव महेंद्र वर्मा ने बताया कि 05 मई से 09 मई तक चलनेवाले इस महायज्ञ की भव्य तैयारी की गयी है. इसकी शुरुवात सोमवार को कलश से की गयी. 501 कन्याओं तथा महिलाओं ने बोनासिंगा स्थित यज्ञशाला से चलकर संतरायडीह, लेंगरापरास, खोरीमहुआ, चादगर, रजपुरा होते हुए उत्तरवाहिनी जोड़ासीमर नदी पहुंची. वहां श्रीधाम वृंदावन से आये यज्ञाचार्य सह कथा वाचक कृष्ण कन्हैया जी महाराज तथा महापंडितों ने मंत्रोचारण व विधिवत पूजा अर्चना कर मुख्य पुजारी डॉ. द्वारिका महतो सह पत्नी कृष्णा देवी, किशुन प्रसाद वर्मा पत्नी सुषमा देवी, ओमप्रकाश कौशल, पत्नी सरस्वती वर्मा सहित महिलाओं तथा कन्याओं द्वारा जल को यज्ञशाला में स्थापित किया गया. इस दौरान जय श्रीराम, हरहर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. बताया कि अयोध्या धाम से आयी कथा वाचिका साध्वी मनु शर्मा के मधुर स्वर से कथा का श्रवण कराया जाएगा. इसके बाद हवन, पूजन तथा भव्य भंडारा के साथ महायज्ञ का समापन किया जाएगा. बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ ही 100 से अधिक वोलेंटियर की व्यवस्था की गयी थी. यज्ञ को सफल बनाने में अध्यक्ष, सचिव के अलावे कोषाध्यक्ष पवन कुमार वर्मा, संयोजक बासदेव प्रसाद वर्मा, अरविंद वर्मा, लालजीत प्रसाद वर्मा, अनिल वर्मा, टहल महतो, धर्मेंद्र वर्मा, राजेंद्र वर्मा, सुजीत कुमार, कमल प्रसाद वर्मा, धनेश्वर महतो, दिनेश्वर वर्मा, जागेश्वर कुशवाहा, प्रभात वर्मा, आशीष वर्मा, रूपेश वर्मा, मनीष कुमार वर्मा सहित हजारो की संख्या में महिला-पुरुष तथा बच्चे शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola