गिरिडीह: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेपीएससी परीक्षा शुरू, 43 केंद्रों में 15600 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 19 Apr 2026 1:04 PM

विज्ञापन

परीक्षा देते हुए सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Giridih News: गिरिडीह में झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें. 

विज्ञापन

गिरिडीह से बिनोद शर्मा की रिपोर्ट

Giridih News: झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ शुरू हो गई है.  जिले में आयोजित होने वाली इस महत्वपूर्ण परीक्षा में करीब 15,600 अभ्यर्थी विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शामिल हो रहे हैं. 

निषेधाज्ञा लागू 

परीक्षा को निष्पक्ष, कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराने के लिए सदर अनुमंडल दंडाधिकारी श्रीकांत यशवंत विषपुते ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत परीक्षा केंद्रों पर निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश जारी किया है. यह निषेधाज्ञा रविवार 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक प्रभावी रहेगी. आदेश के तहत जिले के सभी परीक्षा केंद्रों की चहारदीवारी से 500 मीटर की बाहरी परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहेगी. 

दो पालियों में हो रही परीक्षा 

गिरिडीह जिले में कुल 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. वही उड़नदस्ता दल लगातार गश्त करेंगे, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को समय रहते रोका जा सके.

यह भी पढ़ें: संकट में रांची का HEC: वेतन बकाया और नए वर्क ऑर्डर न मिलने से बिगड़े हालात, बड़े अधिकारियों ने भी छोड़ा साथ

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट की चेतावनी: सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन न मिली तो रूकेगा नगर विकास सचिव का वेतन

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola